दिवाली के बाद अब गोवर्धन पूजा और भाई दूज का प्रमुख त्योहार है। गोवर्धन पूजा 10 व भाई दूज 11 नवंबर को होगी। गोवर्धन पूजन और भाई को तिलक करने के लिए शुभ मुहूर्त यह रहेगा...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गोवर्धन पूजा पर इस बार भी संशय बना हुआ है। ज्योतिषाचार्य स्वामी पूर्णांनदंपुरी महाराज के अनुसार इस बार शनिवार को रूप चाैदस, छोटी दिवाली, रविवार को दिवाली के बाद मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी तो बुधवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन
शास्त्रों के अनुसार भाई दूज को यम द्वितीया भी कहते हैं इस दिन बहनें, भाई को तिलक लगाकर उन्हें लंबी उम्र का आशीष देती हैं और इस दिन मृत्यु के देवता यमराज का पूजन किया जाता है। ब्रजमंडल में इस दिन बहनें यमुना नदी में खड़े होकर भाइयों का तिलक करती हैं।