फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: दीपोत्सव से पहले रामनगरी के होटल फुल, भारी मांग के चलते आसमान छूने लगे होटल और होमस्टे के किराये

Sat, 31 Oct 2026 04:01 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में दीपोत्सव के नजदीक आते ही पर्यटन और होटल कारोबार में जबरदस्त तेजी आई है। यहां अधिकांश होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे 90% तक बुक हो चुके हैं। भारी मांग के चलते कमरों के किराये में भी काफी उछाल आया है। 
विज्ञापन
hotel demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की आहट के साथ ही पर्यटन और होटल कारोबार में रौनक बढ़ने लगी है। दीपों के पर्व पर प्रभु श्रीराम की नगरी के दिव्य वैभव का साक्षी बनने के लिए देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए राम मंदिर और दीपोत्सव स्थल के आसपास स्थित होटलों, होमस्टे और गेस्ट हाउस में एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। कई होटलों में 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित हो चुके हैं।

विज्ञापन


बढ़ती मांग से होटल संचालकों को कारोबार में तेजी की उम्मीद है। वहीं, मांग बढ़ने के साथ कमरों के किराये में भी इजाफा हुआ है। दीपोत्सव स्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रामप्रस्थ होटल में पांच से आठ नवंबर तक सभी कमरे बुक हो चुके हैं। 

90 फीसदी कमरे आरक्षित

राम मंदिर से करीब 200 मीटर दूर स्थित राम होटल के भी 90 फीसदी कमरे आरक्षित हो गए हैं। होटल रामायणा और द नारायणा में करीब 70 फीसदी कमरों की बुकिंग हो चुकी है। सावर्थिया सदन और मानस भवन में भी लगभग इतनी ही बुकिंग हुई है।

होटलों के साथ होमस्टे और गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं की पसंद बन रहे हैं। होमस्टे संचालक ओमशंकर के मुताबिक, अयोध्याधाम के करीब 60 फीसदी होमस्टे दीपोत्सव के लिए बुक हो चुके हैं।

नवंबर में कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद

होटल एसोसिएशन, अयोध्या के मंत्री अरुण अग्रवाल ने बताया कि दीपोत्सव को लेकर अयोध्याधाम के होटलों, होमस्टे और गेस्ट हाउस में मांग काफी बढ़ गई है। अधिकांश होटलों में कमरे लगभग भर चुके हैं। यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर और दीपोत्सव स्थल तक पहुंचना अपेक्षाकृत आसान रहता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीपोत्सव के बाद गुजराती श्रद्धालुओं के जत्थे अयोध्या पहुंचते हैं। इसे देखते हुए बाद की तारीखों के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। नवंबर में होटल कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।

अयोध्याधाम में ठहरने के इंतजाम

  • होटल : 50
  • गेस्ट हाउस : 120
  • होमस्टे : 2,000

 

दीपोत्सव पर बढ़े होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे के किराये

श्रेणी पहले का किराया अब का किराया
होटल 2,500 2,800–3,000
होटल 3,000 3,200–3,800
होटल 3,500 4,000–4,500
गेस्ट हाउस 1,500 1,700–2,000
गेस्ट हाउस 1,800 2,000–2,200
होमस्टे 1,000 1200–1,500
होमस्टे 1,500 1,800–2,000

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें