फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी का विरोध जारी रखेगा स्वर्ण समाज : ललित राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमीनगर सराय। कस्बे में भगवान परशुराम रक्षा परिषद की बैठक हुई, जिसमें यूजीसी कानून का विरोध किया गया।
परिषद के अध्यक्ष ललित राणा ने कहा कि केंद्र सरकार यूजीसी कानून के सहारे स्वर्ण समाज का उत्पीड़न करना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वर्ण समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है, लेकिन अब वह इसका विरोध जारी रखेगा। शिक्षाविद् अर्जुन शर्मा ने कहा कि स्वर्ण समाज यदि पोषित करना जानता है तो उखाड़ फेंकने की भी ताकत रखता है। बैठक में आए सभी अतिथियों का ब्राह्मण समाज की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदन पाल शर्मा ने की और संचालन दिनेश जैन ने किया। इस अवसर पर रूपेश कौशिक, मंगलसेन शर्मा, रोहित शर्मा, विजयपाल शर्मा और लीलू पंडित सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें