फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चिरकुंडा समेत 54 बदमाशों पर 10.85 लाख का इनाम घोषित, संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी रडार पर

Fri, 06 Nov 2026 09:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने जिले के 54 वांछित अपराधियों पर कुल 10.85 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनामी अपराधियों में हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा समेत हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित आरोपी शामिल हैं। संतोष साहू हत्याकांड के आरोपी भी पुलिस के रडार पर हैं।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने वांछित 54 बदमाशों पर 10.85 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें 22 शातिरों पर 25-25 हजार, 12 पर 20-20 हजार, 19 पर 15-15 हजार व एक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर इनकी तलाश करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


बारादरी थाने के कालीबाड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र उर्फ चिरकुंडा, प्रेम कच्छू, अक्षय, आकाश, पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मकबूल, बदायूं के दातागंज निवासी नवनीत, भमोरा के चकरपुर निवासी अजय, शहर के संजय नगर निवासी गौरव कुमार, सीबीगंज के रोहिताश व महेंद्र, सुभाषनगर के आशीष गुर्जर, श्रवण यादव, अमीर खान उर्फ मारूति, विकास उर्फ गोलू, रजत, भोला पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

मीरगंज के सलमान व अतुल, फतेहगंज पूर्वी थाने से कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य निवासी शिवम उर्फ बनी, बदायूं के दातागंज निवासी बृजेश, भोजीपुरा थाने से पीलीभीत के बीसलपुर निवासी शमशाद खां व भोजीपुरा के ही लईक व कालिया पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन पर 20 हजार का इनाम
बारादरी थाने की राजनगर कॉलोनी के आशू यादव, भोजीपुरा के विमलेश, दातागंज के अर्जुन, मीरगंज के सुजातपुर गांव निवासी मनमून, भुता थाने से बारादरी के एजाजनगर गौटिया निवासी शाकिर, मीरगंज थाने से फरीदपुर निवासी शहादत, नईम, नन्हू, गुलड़िया निवासी साहिब, फरीदपुर थाने से बेहरा गांव निवासी वसीम, तैय्यब व याकूब खां पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
 
विज्ञापन

ये रहे 15 हजार के इनामी
आंवला थाने से वांछित बदायूं जिले के बिसौली निवासी भूपेंद्र व बृजेश, बदायूं के ही कुंवरगांव निवासी जुबैर, आंवला के पटी गली निवासी ज्ञानदीप पर 15-15 हजार रुपये का इनाम है। देवरनिया थाने से भोजीपुरा निवासी अकबर, बदायूं के गांव लाही फरीदपुर निवासी छविराम उर्फ छब्बा, आंवला के मनौना निवासी रिजवान मंसूरी, सीबीगंज के परधौली निवासी अबरार हुसैन, तिलियापुर सीबीगंज निवासी इकबाल, गुनाहट्टू निवासी यासीन, रानी मौर्य व नवाबगंज के ताहिर खां, सीबीगंज निवासी उवैस, देवरनिया निवासी रविंद्र व शीशगढ़ के शाने आलम, क्योलड़िया थाने से पीलीभीत के मीरपुर गांव निवासी शकील और हाफिजगंज के सेंथल निवासी जुबैर पर 15-15 हजार रुपये का इनाम है। इसके अलावा, अलीगंज थाने के कुंडरिया गांव निवासी भूपराम पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें