एक साल पहले दर्ज कराई थी रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, संतोष की पत्नी ने एक साल पहले ललित के खिलाफ मारपीट, अभद्रता समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि ललित मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। समझौता करने से इन्कार करने पर रंजिश बढ़ गई और इसी के चलते संतोष को गोली मार दी गई।
मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ललित, रोहतास, महेंद्र पाल, विनोद (दोनों ओमप्रकाश के पुत्र), करन पुत्र महेंद्र पाल और मदन लाल पुत्र रामलाल के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाएगी।