फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ 2026: आठ शुभ योगों के महासंयोग में सुहागिनें रखेंगी व्रत, जानें बरेली में चंद्रोदय का समय

Wed, 28 Oct 2026 11:55 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

करवाचौथ का व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस बार कई शुभ योगों के संयोग के बीच सुहागिनें अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करेंगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक बरेली में रात 8:04 बजे चंद्रोदय होने की संभावना है। 
विज्ञापन
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल करवाचौथ पर लक्ष्मी नारायण, राजयोग, बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, शुक्रादित्य योग, परिधि योग, गौरी योग और सर्वार्थ सिद्धियोग का संयोग बन रहा है। सुहागिनें इसी संयोग में अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर व्रत रखेंगी। इसके अलावा वृषभ राशि में चंद्रमा का गोचर है, जिससे महत्व और बढ़ गया है। 

विज्ञापन


बरेली के पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:08 बजे से शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 11:11 बजे तक रहेगी। व्रत 29 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस बार भद्रा का साया भी नहीं रहेगा।

पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि सरगी खाने का शुभ समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच है। शाम को पूजन के लिए 5:38 बजे से 6:56 बजे तक शुभ समय है। 29 अक्तूबर की रात 8:04 बजे चंद्रोदय होगा। शुभ संयोगों के कारण इस बार करवाचौथ का व्रत फलदायी और मंगलकारी होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुंदर करवों की खरीदारी में जुटीं सुहागिनें
करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही बाजार की रौनक बढ़ गई है। सुहागिनें खुद को सजाने-संवारने के साथ सुंदर करवों की भी खरीदारी में जुटी हैं। शहर के सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर और सुभाषनगर सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सुहाग के सामान की दुकानें सज गई हैं। मिट्टी, धातु और सजे-धजे करवों की दुकानों पर भी सुबह से शाम तक भीड़ नजर आ रही है।

पूजा के लिए मिट्टी के करवा का विशेष महत्व होने के कारण इनकी खरीदारी अधिक हो रही है। कुतुबखाना पर दुकानदार अमित ने बताया कि मिट्टी का साधारण करवा 50 से 100 रुपये और रंगीन करवा 50 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं, डिजाइनर करवा 150 से 500 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। वहीं, सजने के लिए चूड़े और श्रृंगार की दुकानों पर भी भीड़ है।

रेडीमेड पैकिंग वाली सामग्री की मांग 
आधुनिक जीवनशैली के कारण रेडीमेड पैकिंग वाली पूजन सामग्री की मांग अधिक है, जिससे कामकाजी महिलाओं को सहूलियत हो। दुकानदार अनमोल ने बताया कि सजे-धजे पूजन सेटों में खूबसूरत थाली, छलनी, लोटा, सींक, व्रत में काम आने वाली अन्य सामग्री आदि सामान एक साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 150 से 800 रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें