फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एफडीए ने लिए लपक लड्डू, बेसन और रबड़ी के नमूने लिए

Wed, 28 Oct 2026 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय मनोज कुमार सिंह तोमर ने बताया कि माहित मार्केटिंग कंपनी (पापड़ी रोड, हाथरस) पर जांच के दौरान मिलावट का संदेह होने पर टीम ने यहां से लपक लड्डू का एक नमूना जांच के लिए लिया। जया फूड प्रोडक्ट्स (लहरा रोड, वसुंधरा पुरम, हाथरस) से इस प्रतिष्ठान से बेसन का एक नमूना संकलित किया गया। साई बाबा मिष्ठान भंडार (मई, सादाबाद, हाथरस) से यहां से रबड़ी का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कुल तीन नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने मई (सादाबाद) स्थित एसएल किराना स्टोर और राधे मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा, प्राइमरी स्कूल कुरसंडा (सादाबाद, हाथरस) में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। 65 विद्यार्थियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और खान-पान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें