होटल ग्रांड नेगी में तोड़फोड़ व लूटपाट का मामला
- फोटो : amar ujala
कानपुर में होटल ग्रांड नेगी में तोड़फोड़ व लूटपाट के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में पुलिस भी फंस गई है। होटल की मालकिन प्रीती वाजपेई की ओर से दाखिल याचिका में एडीसीपी कपिलदेव सिंह को भी घटना में शामिल बताते हुए उन्हें भी पक्षकार बनाने की मांग की गई थी। इसे हाईकोर्ट ने मंजूर करते हुए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, 26 नवंबर को पुलिस कमिश्रर को व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ हाजिर होने के निर्देश दिए गए हैं।
होटल नेगी ग्रांड में कुछ महीने पहले कुछ लोगों पर जेसीबी लाकर तोडफ़ोड़ व लूटपाट करने का आरोप लगा था। मामले में रिपोर्ट दर्ज नही की गई थी। वीडियो वायरल हुए थे। तब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन इसके बाद विवेचना में हीलाहवाली किए जाने, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने की बात कहते हुए प्रीती वाजपेई की ओर से हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई थी।