एलपीए का स्तर 30 से कम होना चाहिए
विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य लिपिड प्रोफाइल में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होने के बावजूद एलपीए बढ़ा हो सकता है। ऐसे में धमनियों में ब्लॉकेज और हृदय रोग का खतरा बना रहता है। डॉ. शर्मा के अनुसार एलपीए का स्तर 30 से कम होना चाहिए। इसका स्तर बढ़ा होने पर सतर्क रहने और चिकित्सकीय सलाह लेने की जरूरत है। एलपीए मुख्य रूप से आनुवंशिक कारकों से प्रभावित होता है।
उपचार के विकल्पों पर विशेषज्ञ की सलाह जरूरी
इसलिए केवल फिटनेस, खानपान या धूम्रपान से दूरी बनाकर इसके जोखिम को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि एलपीए कम करने के लिए फिलहाल दवाओं के विकल्प सीमित हैं। इसे कम करने में मदद करने वाला इंजेक्शन भी उपलब्ध है, लेकिन उपचार के विकल्पों पर विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। समय रहते जांच से जोखिम का आकलन कर खानपान में सुधार, नियमित व्यायाम और जरूरत के अनुसार दवाओं के जरिये हृदय रोग की रोकथाम की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।