Kanpur News: काकादेव थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी बिलाल सलमानी उर्फ समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कानपुर में काकादेव पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने, जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में वांछित बिलाल सलमानी उर्फ समीर को गिरफ्तार किया है। मूलरूप से लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के धौरारा खुर्द गांव का निवासी बिलाल वर्तमान में शास्त्री नगर में मैक्स आइसक्रीम के पास राहुल मिश्रा के किराये के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाने, जबरन वसूली, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।