कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के अफीम कोठी स्थित शिवाय फर्नीचर और शिवाय इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में रविवार रात चोरी हो गई। शटर का ताला तोड़कर घुसे चोर ने पहले सीसीटीवी कैमरे बंद किए, फिर लॉकर से नकदी निकाल ली। बताया जा रहा है कि चोर ने महज 16 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।