त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से पुणे के हडपसर स्टेशन तक एक वन-वे अनारक्षित सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04102 नंबर की यह विशेष ट्रेन पांच नवंबर की रात 8:40 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन रात 10 बजे हडपसर पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, भुसावल, मनमाड और कोपरगांव स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।