रेलवे चार नवंबर से सांतरागाछी और जयपुर के खातीपुरा के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलवाएगा। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को आगरा और जयपुर जाने के लिए एक और विकल्प मिलेगा। ट्रेन का उद्घाटन 26 अक्तूबर को विशेष गाड़ी के रूप में किया गया था।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस हर बुधवार को दोपहर 2:15 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन बृहस्पतिवार रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। कानपुर सेंट्रल पर यह दोपहर दो बजे पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 2:05 बजे रवाना होगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस छह नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से चलेगी। यह शाम 6:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट बाद 6:50 बजे रवाना होगी। शनिवार शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, रांची और टाटानगर समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।