फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के सुरसेना गांव में बृहस्पतिवार शाम एक महिला की मौत हो गई। ससुराल पक्ष बीमारी को मौत का कारण बता रहे हैं जबकि मायके वालों ने दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सुरसेना निवासी मोहम्मद सद्दाम की 27 वर्षीय पत्नी खुशनुमा बानो काफी समय से बीमार थीं। पति के मुताबिक एक सप्ताह से उनकी तबीयत अधिक खराब थी और इलाज भी कराया जा रहा था लेकिन बृहस्पतिवार शाम मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना पर करारी क्षेत्र के पिंडरा सहावनपुर से मायके वाले देर रात सुरसेना पहुंचे। मृतका की मां आबिदा ने दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मायके वालों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें