लखीमपुर खीरी। गोला क्षेत्र में अलीगंज के पास स्थित कबीरधाम आश्रम में मंगलवार दो प्रमुख अतिथियों का आगमन होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संत असंग देव सर्वेश्वर सरकार के जन्मोत्सव एवं स्मृति भवन के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे। दोनों के आगमन को लेकर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार दोपहर 12 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और करीब एक बजे बजे कबीरधाम पहुंचेंगे। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सुबह दिल्ली से विमान से लखनऊ पहुंचेंगे। यहां लोक भवन में संक्षिप्त ठहराव के बाद दोपहर 1:40 बजे विशेष चार्टर विमान से कबीरधाम आश्रम पहुंचेंगे। दोपहर 1:45 बजे से स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम तीन बजे शहनाई गेस्ट हाउस लखीमपुर रोड पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह शाम 4:30 बजे विशेष चार्टर विमान से लखनऊ रवाना होंगे और फिर विमान से दिल्ली लौटेंगे।