फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सक्सेना चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक अरुणेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों को बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन के लिए भी खतरा है। यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक होने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें