फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: जूते-चप्पलों के बीच रखी फूल-माला और तुलसी! भक्तों में आक्रोश, व्यवस्था पर उठे सवाल

Wed, 28 Oct 2026 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर चार पर जूते-चप्पलों के पास फूल-माला और तुलसी माला रखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने भंडारियों की कमी से श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए उनकी संख्या बढ़ाने की बात कही है।
 
विज्ञापन
जूते-चप्पलों के बीच रखी फूल-माला और तुलसी - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गेट नंबर चार पर वीआईपी प्रोटोकॉल वाले दर्शनार्थियों के लिए बनी रेलिंग में जहां जूते-चप्पल रखे हैं वहीं ठाकुरजी के लिए लाई गई फूल और तुलसी की माला रखी जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत गोस्वामी ने इस पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पीले रंग का कुर्ता पहने व्यक्ति मंदिर की रेलिंग में चप्पल-जूतों के पास श्रद्धालुओं से लेकर फूल माला और तुलसी माला रख रहा है। यही तुलसी की माला ठाकुरजी को अर्पित की जाएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु भंडारियों की कमी के कारण आराध्य को फूल माला नहीं चढ़ा पा रहे हैं। इस असुविधा को देखते भंडारियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से लाई जा रही फूल माला और प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें