फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 के चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी : दिव्या

विज्ञापन
चुनार गंगाघाट स्थित अग्रसेन शिवमंदिर से दर्शन पूजन कर बाहर निकलने पर स्वागत करते लोग।- सोशल मीड
विज्ञापन
चुनार/जमुई। जननीति भारत पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल शनिवार को चुनार पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। वह बालू घाट स्थित साहित्य संत धाम के पास पहुंचीं। इसके बाद गुहराज निषाद पार्क में निषादराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दिव्या मित्तल ने कहा कि उनकी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग और समर्थन की अपील की।
इसके बाद उन्होंने अग्रसेन शिवमंदिर में दर्शन-पूजन किया। सर्राफा बाजार, चौक बाजार और गोला बाजार में व्यापारियों व अन्य स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सहयोग की अपील की। इस दौरान डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, अफसर अली और सेवानिवृत्त शिक्षक अखिलेश पांडेय ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सद्दूपुर वार्ड के सभासद करतार सिंह के आवास और किला घाट भी गईं।
विज्ञापन

बालू घाट निवासी 75 वर्षीय शीला देवी उनके स्वागत के लिए पहुंचीं। जमुई में पिंक बूथ तिराहे पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। आईएएस से इस्तीफे के बाद क्षेत्र में यह उनका पहला राजनीतिक दौरा था। उन्होंने कहा कि राजनीति में जाति और हैसियत के बजाय काम को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस दौरान रमेश सिंह, स्वामी अजय पांडेय, गुड्डू सिंह, पूनम पांडेय, मदन शर्मा, सुनीता सिंह, अंजली सिंह, साहिल और सौरभ सेठ समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें