फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 30 लाख की हेरोइन के साथ महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक और स्कूटी से करते थे डिलीवरी

विज्ञापन
कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए हेरोईन तस्कर।  स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
152 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 78 खाली पुड़ियां और तस्करी में प्रयुक्त तीन दोपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नटवीर चौराहे से नटवां कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर महिला तस्कर समेत तीन लोगों को 152 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर निवासी देवरी आमघाट, सैफ अली निवासी बर्जी मुकुंदपुर, पड़री और पूजा तिवारी निवासी लोहंदी रोड कोतवाली देहात शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दो स्कूटी और एक बाइक भी जब्त की है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी और बाइक से डिलीवरी करते थे।
कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के पास से हेरोइन के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और 78 खाली प्लास्टिक की पुड़ियां बरामद की हैं। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दोनों स्कूटी और बाइक को भी सीज कर दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन की पुड़िया बनाकर बाइक और स्कूटी डिलीवरी करते थे। इससे उन्हें अच्छी कमाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा तिवारी का है आपराधिक इतिहास
कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि पूजा तिवारी के खिलाफ कोतवाली शहर में वर्ष 2024 में एनडीपीएस एक्ट, चुनार थाने में वर्ष 2025 में एनडीपीएस एक्ट और कोतवाली देहात में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। सौरभ मिश्रा के खिलाफ पड़री थाने में वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें