फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाले में गिरी भैंस, जेसीबी से निकाली गई

विज्ञापन
नाले में गिरी भैस को बाहर निकालते लोग
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड संख्या-आठ केचुआखोर में रविवार को एक भैंस सड़क किनारे नाले में गिर गई। उसे बाहर निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सिद्धार्थनगर के गुलरिहा गांव का एक व्यक्ति अपनी भैंस के साथ धर्मसिंहवा आया था।
विज्ञापन

लौटते समय कार का हॉर्न सुनकर भैंस बिदक गई। वह उछल-कूद करते हुए भागने लगी और नाले में जा गिरी। नाले में फंसने के कारण भैंस बाहर नहीं निकल पा रही थी। आसपास के लोग मौके पर जुटे और अपने स्तर पर प्रयास किया। सफलता न मिलने पर जेसीबी मंगाई गई। उसकी मदद से भैंस को निकाला जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें