फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला को परेशान करने और धमकी देने के आरोप में वांछित आरोपी को बखिरा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बौरब्यास गांव निवासी मनोज कचेर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 28 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मनोज कचेर उसकी बहू को लगातार परेशान करता था और धमकी देता था। इससे परेशान होकर उसकी बहू ने 28 अक्तूबर को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को बेलहसा बगिया के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें