फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 4000 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और नियुक्ति दस्तावेजों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जिले में भी शुरू हो गई है। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों के प्रपत्रों की एक-एक प्रति अपने कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ये दस्तावेज बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने होंगे। प्रमाणपत्र जमा होने के बाद उनकी वैधता की जांच की जाएगी। एक ही प्रमाणपत्र के आधार पर 10 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने सभी शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में भी सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले में 1879 प्राथमिक और 778 उच्च प्राथमिक परिषद संचालित होते हैं। इनमें चार हजार से अधिक शिक्षक अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इन सभी शिक्षकों के शैक्षिक और नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रत्येक शिक्षक को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी, डीएलएड-बीएलएड और टीईटी-सीटीईटी के प्रमाणपत्रों के साथ नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होंगी। इसके साथ नोटरी से सत्यापित शपथपत्र भी देना होगा। शपथपत्र में विभाग में कार्यरत या सेवानिवृत्त निकट संबंधियों का विवरण देना होगा। इसमें पति-पत्नी, माता-पिता, पुत्र-पुत्रवधू, दामाद-बेटी, सास-ससुर, साला-बहनोई, साली-ननद और चचेरे, फुफेरे व ममेरे भाई-बहनों सहित अन्य रिश्तेदारों की जानकारी देनी होगी। यदि परिवार या रिश्तेदारी का कोई व्यक्ति विभाग में कार्यरत नहीं है तो शपथपत्र में इसका उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें