फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: बीएचयू के बल्लेबाजों को मिलेगी रफ्तार की चुनौती, अब 150 किमी की गति से गेंदों पर प्रैक्टिस; उद्घाटन

Thu, 26 Nov 2026 06:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू के क्रिकेट खिलाड़ियों को अब तेज रफ्तार गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास करने का मौका मिलेगा। एंफीथियेटर मैदान में आधुनिक बॉलिंग मशीन लगाई गई है। इससे खिलाड़ी अलग-अलग गति, लाइन और लेंथ की गेंदों पर अभ्यास कर सकेंगे। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति अजित कुमार चतुर्वेदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार गेंदों का सामना करने, सही टाइमिंग से शॉट खेलने और मैदान पर तेजी से रन बटोरने के लिए अब बीएचयू के क्रिकेट खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। एंफीथियेटर मैदान में आधुनिक बॉलिंग मशीन लगाई गई है। बुधवार शाम कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने मशीन में गेंद डालकर इस सुविधा का उद्घाटन किया। पिछले वर्ष पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली बीएचयू की टीम को इस सुविधा से अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि बीएचयू के छात्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। इसी दिशा में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बॉलिंग मशीन की सुविधा शुरू की गई है। इससे खिलाड़ियों को तकनीक के साथ अभ्यास करने और अपनी खेल क्षमता निखारने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ी अलग-अलग गति, लाइन और लेंथ की गेंदों पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

तेज गेंदों पर अभ्यास से निखरेगी बल्लेबाजी
बॉलिंग मशीन से निकलने वाली गेंदों की गति, लाइन और लेंथ को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित किया जा सकेगा। खिलाड़ी तेज गति की गेंदों का सामना करने के साथ लंबे शॉट लगाने और तेजी से रन बनाने का अभ्यास कर सकेंगे। इससे बल्लेबाजों की तकनीक, टाइमिंग, शॉट चयन और एकाग्रता में सुधार होगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य खिलाड़ियों को अंतर विश्वविद्यालयीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

इस दौरान विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. एके नेमा, उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, सचिव डॉ. दीपक डोगरा, सहायक निदेशक क्रिकेट डॉ. वैभव राय, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. प्रदीप खालको, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. रॉबिन सिंह, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. हरिराम यादव और डॉ. प्रियंका यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें