फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर 127 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। परिवहन विभाग ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने पर 127 वाहन चालकों के चालान किए गए। इनमें निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने के 60 मामले शामिल हैं, जबकि अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 67 चालान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाने और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, व्यावसायिक वाहनों की जांच में बिना वैध परमिट संचालन, वाहन कर भुगतान का प्रमाण नहीं होने और उत्तराखंड प्रवेश उपकर से संबंधित अनियमितताएं मिलने पर भी चालान किए गए। इस दौरान एआरटीओ निखिल शर्मा, परिवहन कर अधिकारी रविंद्र पाल सैनी सहित प्रवर्तन टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें