छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे जहां शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शिरकत की और लोकार्पण कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही कथित पीएससी घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र के बारे में चर्चा करने के साथ ही जातिगत जनगणना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा।