रायपुर के तूनवाला स्थित एक वेडिंग पॉइंट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और चकराता विधायक प्रीतम सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।