फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चार अस्पतालों में स्थापित होंगे डिस्ट्रिक्ट डे केयर कैंसर सेंटर, स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शुरु

कैंसर की बीमारी को मात देने के लिए दिल्ली में डिस्ट्रिक्ट डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसकी शुरुआत शुक्रवार से दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में हुई। दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए इंस्टीट्यूट को नोडल केंद्र बनाया गया है। दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय अस्पताल में सेंटर स्थापित किए जाएंगे। पहले दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाॅ सतीश चंद्र यादव, डाॅ संजीव कुमार, डाॅ विनीत और नर्सिंग अधिकारी ज्योति कुमारी, चेतना रानी, शारदा कुमारी, दीपिका गांधी शामिल हुए। प्रशिक्षण के संबंध जानकारी देते इंस्टीट्यूट निदेशक डाॅ दिवाकर और क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी विभाग प्रमुख व कार्यक्रम प्रशिक्षण प्रभारी डाॅ प्रज्ञा शुक्ला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें