फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादली के नंगला-कुतानी के छात्र पैदल जाते हैं स्कूल

गांव नंगला-कुतानी के छात्रों को माध्यमिक शिक्षा के लिए रोजाना 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। गांव में माध्यमिक स्तर के बाद स्कूल नहीं होने से छात्र ददरी तोए स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जाते हैं। सरकारी परिवहन सुविधा न होने से छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। छात्र राहुल, दीपक और मंजीत ने बताया कि रोज पैदल चलने से स्कूल पहुंचने में देरी होती है और थकान के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्रा सीमा ने कहा कि गर्मी और बारिश में पैदल आना-जाना बेहद मुश्किल होता है। छात्र अमित ने बताया कि बस सुविधा न होने से कई बार कक्षा छूट जाती है। एक तरफ सरकार शिक्षा के विस्तार के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर परिवहन साधनों के अभाव में उसकी व्यवस्थाओं की पोल खुल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द बस सुविधा शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें