सोलन जिले में चक्कीमोड़-भोजनगर सड़क तडोल के पास पूरी तरह से धंस गई। इससे लोगों को आवाजाही के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। ये सड़क सिरमौर की सीमा के साथ लगती है। इसी के साथ 12 पंचायतों के लोग परवाणू जाने के लिए भी लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं।