नौणी विश्वविद्यालय परिसर के समीप क्षेत्र में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने के कारण विश्वविद्यालय के बागवानी परिसर तक पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था। स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग विश्वविद्यालय के बागवानी परिसर के लिए भी खतरा बन गई थी। आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई करने से आग को विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंचने से रोक लिया गया। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली।