आरएस पुरा-कुलिया मार्ग पर आरवी रिजॉर्ट के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा गिरी, जिसकी चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े विपिन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल कराया और शव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया।