फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 22 दिनों से भटक रही बुजुर्ग मां को साउथ सिटी पुलिस ने बेटे से मिलाया, मां-बेटे की आंखें हुईं नम

अपनों से बिछड़कर 22 दिनों से भटक रही बुजुर्ग मां को आखिरकार अपना बेटा मिल गया। साउथ सिटी पुलिस के प्रयास से मां-बेटे का मिलन हुआ तो दोनों की आंखें नम हो गईं। बेटे ने पुलिस का आभार जताया और मां को अपने साथ लेकर चला गया। प्रतापगढ़ निवासी रामकुमार चंडीगढ़ में सब्जी बेचने का काम करता है। मां की तबीयत खराब होने पर वह उन्हें प्रतापगढ़ से चंडीगढ़ ले गया था। पांच अक्टूबर को मां अचानक लापता हो गईं। रामकुमार ने चंडीगढ़ में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई और लगातार तलाश करता रहा। इस बीच मंगलवार को तेलीबाग स्थित साउथ सिटी पुलिस चौकी के पास साहू एजेंसीज के सामने लोगों ने एक बुजुर्ग महिला को भटकते देखा। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह और सिपाही राहुल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला से बातचीत कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी देर बातचीत के बाद महिला ने प्रतापगढ़ का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ में संपर्क कर महिला के परिजनों की तलाश शुरू की। प्रयासों के बाद उनके बेटे रामकुमार का मोबाइल नंबर मिला, जो चंडीगढ़ में था। पुलिस ने उसे मां के मिलने की सूचना दी। खबर मिलते ही रामकुमार बुधवार को पीजीआई थाने पहुंचा। मां को सामने देखते ही उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। पुलिस को धन्यवाद देने के बाद वह मां को अपने साथ ले गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें