जीपीओ में आयोजित कार्यक्रम में संचार साथी एप की मदद से सबसे अधिक मोबाइल फोन बरामद करने वाले जिलों के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मोबाइल फोन की बरामदगी और चोरी या गुम हुए मोबाइल को खोजने में पुलिस के प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।