फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैतूल: आज 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ का बोनस देंगे सीएम यादव, आदिवासी परिवारों को सौगात

Sat, 31 Oct 2026 01:48 PM IST
बैतूल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बैतूल जिले के दौरे पर रहेंगे। बैतूल के पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात देंगे। इसके साथ ही जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर बैतूल पहुंचेंगे। यहां पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वे बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और नर्मदापुरम वन मंडल के कुल 3 लाख 69 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित करेंगे। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रदेश सरकार का कहना है कि वनवासी ही जंगल के असली रखवाले हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ रुपये से अधिक का काष्ठ लाभांश भी प्रदान करेंगे। वनवासियों के हित में इसे प्रदेश सरकार की बड़ी पहल माना जा रहा है।

पढे़ं: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े आदिवासी परिवारों को बोनस राशि से सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। दीपावली के त्योहार के बाद मिलने वाली यह राशि आदिवासी परिवारों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और उनके घरों में समृद्धि आएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बैतूल जिले को 443 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इसमें कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन शामिल है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन और अधोसंरचना से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स से जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से जिन योजनाओं का इंतजार था, उनकी आज शुरुआत होने जा रही है। पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें लाड़ली बहना योजना, वन विभाग और आदिवासी विकास विभाग की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वनवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें