आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी का मतगणना स्थल पर चल रहा धरना समाप्त हो गया। मांगें पूरी न होने से नाराज तिवारी अपने सभी समर्थकों के साथ मतगणना प्रक्रिया बीच में छोड़कर स्थल से चले गए। हालांकि, उनके जाने के बावजूद मतगणना की प्रक्रिया जारी है।