आगरा में चोरों ने इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम से चोरी करते रहे, किसी को भनक तक भी न लगी। चोरी का तरीका जान पुलिस भी हैरान रहे गई। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विकास कुमार उर्फ राजा, शकील कुरैशी, अभिषेक रावत, अयूब उस्मानी और पंकज शर्मा को सेक्टर-6 में कबाड़ी की दुकान के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा। आरोपी चोरी का माल लोडर में भरकर मथुरा ले जा रहे थे। उनके कब्जे से एसी की नौ आउटडोर और नौ इनडोर यूनिट, एक वाशिंग मशीन, लोडर, चार मोबाइल और 2440 रुपये बरामद हुए। एसीपी हरिपर्वत बजरंग प्रसाद ने कार्रवाई की जानकारी दी।