कअतरौली में पीएमश्री कंपोजिट स्कूल कदौली शनिवार को लोकतंत्र की पाठशाला बन गया। नो बैग डे पर शिक्षिका सलोनी कसैरे ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया सिखाने के लिए स्कूल को मतदान केंद्र में बदल दिया। कक्षा छह, सात और आठवीं के 80 विद्यार्थियों ने इस गतिविधि में भाग लिया। बच्चों ने मतदान कर्मी और मतदाता बनकर मतदान का अभ्यास किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जांचा, गुलाबी पर्ची ली, मुहर लगाई और पेटी में डाली। यह गतिविधि चार घंटे तक चली। सलोनी कसैरे ने बताया कि खुद करके सीखने से बच्चे लंबे समय तक याद रखते हैं। इस पहल से बच्चों ने वोट का मूल्य और निष्पक्ष चुनाव भी सीखा। खंड शिक्षाधिकारी अतरौली सर्वेश कुमार ने इस अच्छी पहल की सराहना की।