फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छाता चीनी मिल चालू करने की मांग, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में किसानों संग हुई बैठक

मथुरा के तहसील छाता स्थित बंद पड़ी चीनी मिल को फिर शुरू कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक बैठक संपन्न हुई। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में किसानों की समस्याओं व मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। वार्ता के दौरान डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने किसान भाइयों से अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की खेती करने की अपील की। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से उनके गन्ने की पूरी खरीद सुनिश्चित की जाएगी और अच्छी उपज के लिए गुणवत्तायुक्त बीज भी मुहैया कराए जाएंगे। बैठक के अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान प्रतिनिधिमंडल की ओर से सौंपा गया मांग पत्र व ज्ञापन स्वीकार किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण तथा उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश कुमार सहित किसान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें