रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में बुधवार सुबह एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग से दो घंटे में ही पूरा गोदाम में रख करीब 15 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। यह गोदाम अग्निशमन विभाग में पंजीकृत नहीं था, करीब नौ माह ही बाजार में इसका संचालन शुरू हुआ था।