फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राधा रानी सरकार, मोये भरोसा तेरो... समेत अनेक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

निकुंज रस परिवार, मेरठ समिति द्वारा गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मण्डप में प्रथम वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। दिल्ली से आईं भजन गायिका आरुषि गंभीर ने भाव सेवा में "राधा रानी से मिलना बड़ा ज़रूरी", "राधा रानी सरकार, मोये भरोसा तेरो", "जगन्नाथ चक्का नैन, नीलांचन वारे, तू ना सवारे, तो हमें कौन सवारे", "यहां बैठे युगल सरकार, बंगला फूलों का", भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। वहीं मेरठ से ब्रज रसिक शिवम कौशिक ने "मुझे ला दो भजन वाली वही माला", "लाडो प्यारी है, बरसाने वारी है", "बिहारी जी के हम हो गए", "ये करुणा क्यों करी, ये बता दो हरि" भजन गाकर माहौल भाव पूर्ण कर दिया। देर रात तक चली भजनों की बेला में श्रद्धालु झूमते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें