फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत

जुनावई थाना क्षेत्र में रघुपुर पुख्ता और सांकरा घाट के बीच शुक्रवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। इसे अलावा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक बाइक पर सवार महेंद्र (21) निवासी गांव मेंदावली, थाना जुनावई की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठा भतीजा गुड्डू घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दुर्वेश कुमार (20) निवासी गांव केरन नगला, रायपुर खास, थाना मूकिमपुर पाली, जिला अलीगढ़ की भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें