स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को ‘सफाई में भलाई’ अभियान के तहत सीएमओ कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में साफ-सफाई की गई। सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चले अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की सफाई की।