संतकबीरनगर के मेंहदावल स्थित कुबेर स्थान मंदिर परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई की ओर से विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने शस्त्रपूजन के बाद पथ संचलन किया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता विभाग प्रचार प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह रमन ने संघ की स्थापना और उसके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय मूल्यों और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों पर जोर दिया।