लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मंगलवार देर रात तक शहर में पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान जगह-जगह मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शहर में निकली एक भव्य प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसकी दिव्यता और आकर्षक सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और तस्वीरें लेते नजर आए।