सिद्धार्थनगर की सदर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक आकाश पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बाल अपचारी शामिल हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों को परसा ईंट भट्ठे के पास से पकड़ा। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।