यूपी के मिर्जापुर शहर में दिनदहाड़े एक्सिस बैंक के पास कैश वैन को लूट लिया गया। गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना में तीन अन्य घायल भी हुए हैं। गोली लगने के बाद गार्ड जमीन पर गिर जाता है, तभी पीछे से एक और बदमाश आता है और बाक्स लेकर भाग जाता है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एक कैश बॉक्स और एक बैग से लगभग 39 लाख 40 हजार रुपये लूटे गए हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।