चमोली जिले के गौचर स्थित जीआईसी में तीन दिवसीय दिव्यांग शिविर शुरू हो गया है। शिविर में चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के दिव्यांगों के अंगों का परीक्षण और इलाज किया जा रहा है। साथ ही जरूरत के अनुसार उन्हें सहायक उपकरण भी वितरित किए जा रहे हैं। ये उपकरण जयपुर (राजस्थान) की ऑर्गेनाइजेशन फॉर हैंडीकैप्ड फुट, नी एंड लिम्ब की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिविर का आयोजन जिला समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से किया जा रहा है।