श्रीकोट गंगानाली में अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से मंगलवार को राम वनवास की लीला का मंचन किया गया। मंथरा-कैकेयी, कैकेयी-दशरथ और लक्ष्मण-मंथरा के संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता ने राजसी वस्त्र त्यागकर तपस्वी वेश धारण किया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से वनवास प्रसंग को जीवंत कर दिया।