फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: व्हाइट हाउस के पास कार ने साइनबोर्ड को मारी टक्कर, सीक्रेट सर्विस और नेशनल गार्ड से भिड़ा शख्स

Mon, 09 Nov 2026 10:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस के पास व्यक्ति ने साइन बोर्ड से टकराई कार - फोटो : एक्स/आरटी वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमेरिका में सोमवार सुबह (स्थानीय समय) व्हाइट हाउस के पास एक व्यक्ति ने अपनी कार पार्क में घुसा दी। यह पार्क व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में है। कार एक साइनबोर्ड से टकरा गई। इसके बाद व्हाइट हाउस में कुछ समय के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया।
विज्ञापन


डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस में मौजूद ज्यादातर पत्रकारों को अंदर जाने का निर्देश दिया। उन्हें वहीं रहने को कहा गया। इसके कुछ देर बाद द वॉशिंगटन सन के पत्रकार मार्टिन ऑस्टरम्यूले ने घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में एक व्यक्ति की कार लैफायेट स्क्वायर पार्क में लगे साइनबोर्ड से टकराती दिखी। यह पार्क व्हाइट हाउस के ठीक उत्तर में है।

वीडियो में ड्राइवर धुआं निकल रही कार से बाहर आता दिखाई दिया। इसके बाद वह संघीय अधिकारियों से भिड़ गया।
 
विज्ञापन

वीडियो में संदिग्ध अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और नेशनल गार्ड के जवानों पर मुक्के बरसाता दिखाई दिया। हादसे के बाद सुरक्षा कर्मी संदिग्ध की जांच करते भी नजर आए। अभी यह साफ नहीं है कि कार की टक्कर जानबूझकर मारी गई थी या नहीं। हालांकि, चालक ने मौके पर पहुंचे कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर तुरंत हमला करना शुरू कर दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस समय व्हाइट हाउस में ही थे। हालांकि, वह पूरे दिन सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे।

सीक्रेट सर्विस ने घटना पर क्या बताया?
सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने डेली मेल को बताया, सुबह 10 बजे से ठीक पहले सीक्रेट सर्विस पुलिस और नेशनल गार्ड को लैफायेट पार्क के उत्तरी हिस्से में बुलाया गया था। यह जगह नॉर्थवेस्ट वeशिंगटन डीसी में 16वीं स्ट्रीट और एच स्ट्रीट के पास है। वहां एक वाहन फुटपाथ पर चढ़ गया था।

प्रवक्ता ने कहा, चालक ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ हाथापाई की। हालांकि, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्थानीय मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग की विस्फोटक सामग्री निष्क्रिय करने वाली टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने वाहन की जांच की।

दूसरे व्यक्ति को भी किया गया गिरफ्तार
सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता के मुताबिक, केवल चालक को ही गिरफ्तार नहीं किया गया। उसी समय एक दूसरा व्यक्ति भी लैफायेट पार्क के उत्तर-पश्चिमी कोने के पास लगी बैरिकेड पार करके अंदर घुस गया। प्रवक्ता ने कहा, उस व्यक्ति को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की जांच की जा रही है।

इसके बाद लैफायेट पार्क के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने व्हाइट हाउस के प्रेस कर्मियों को वेस्ट विंग से बाहर जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद पत्रकार बाहर बने अपने टीवी टेंट में वापस जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें