Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra and Uber Join Hands Deploy 5,000 Electric Autos in 12 Months

उबर के साथ 5,000 इलेक्ट्रिक ऑटो उतारेगी महिंद्रा: चालकों को मिलेगी फाइनेंसिंग की सुविधा, क्या है पूरा प्लान?

Sat, 21 Nov 2026 12:13 PM IST
जागृति शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 21 Nov 2026 12:13 PM IST
सार

  • महिंद्रा और उबर की नई साझेदारी।
  • 12 महीने में पांच हजार इलेक्ट्रिक ऑटो।
  • चालकों को मिलेगी बेहतर फाइनेंसिंग सुविधा।
  • कम ईवी पहुंच वाले बाजारों पर फोकस।

विज्ञापन
Mahindra and Uber Join Hands Deploy 5,000 Electric Autos in 12 Months
जल्द आएंगे पांच हजार इलेक्ट्रिक ऑटो - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा और उबर ने हाथ मिला लिया है। दोनों कंपनियों ने अगले 12 महीनों में पांच हजार महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर उतारने की तैयारी में है। इस साझेदारी के तहत उबर प्लेटफॉर्म से जुड़े चालकों को इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने के लिए बेहतर फाइनेंसिंग सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि इस योजना का फोकस उन बाजारों पर रहेगा, जहां अभी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कम है।
विज्ञापन


क्या है कंपनी का पूरा प्लान?
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दायरा बढ़ाने के लिए महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड और उबर ने अगले 12 महीनों में 5,000 महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सड़कों पर उतारने का लक्ष्य रखा है। इस नई साझेदारी के तहत 'ईवी ऑटो एडवांटेज' कार्यक्रम के अंतर्गत चालकों को फाइनेंसिंग की बेहतर सुविधा भी दी जाएगी। इस नई डील का खास जोर उन बाजारों पर रहेगा, जहां इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल अभी कम है। उबर प्लेटफॉर्म से जुड़े चालकों को इलेक्ट्रिक ऑटो अपनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


चालकों को क्या होगा फायदा?
महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुमन मिश्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार तभी संभव है, जब यह चालकों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो। इस साझेदारी से खासकर कम ईवी पहुंच वाले क्षेत्रों में बदलाव को गति देने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर क्या बोले कंपनी के अधिकारी?
उबर के हेड ऑफ मोबिलिटी प्रदीप परमेश्वरन ने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से चालकों, यात्रियों, कारोबार और शहरों को लाभ मिलेगा। महिंद्रा के के चार लाख से अधिक कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर हैं। कंपनी यात्री और मालवाहक दोनों श्रेणियों में इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed